News & Updates
• महिला उत्थान योजना , • बाल कोचिंग Center , • शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार & समाज कल्याण कार्य
+917023015475
SHRI BAL PRABHU SEVA SANSTHAN
"सेवा, समर्पण और सशक्तिकरण की नई पहचान"
Member Apply Volunteer Apply
Profile Ledger

About us


जगद्गुरु श्री बालप्रभुजी महाराज सनातन धर्म के प्रचारक, श्रीमद्भागवत एवं श्रीरामकथा के प्रख्यात वक्ता, समाज सुधारक, गौसेवा के प्रेरणास्रोत तथा मानव कल्याण के लिए समर्पित संत हैं। उनका संपूर्ण जीवन धर्म, सेवा, संस्कार, राष्ट्रभक्ति और समाज जागरण को समर्पित है।

बाल्यकाल से ही ईश्वर भक्ति एवं आध्यात्मिक चिंतन में उनकी विशेष रुचि रही। मात्र पाँच वर्ष की आयु में उन्हें श्रीरामचरितमानस एवं रामायण का अद्भुत ज्ञान प्राप्त होने लगा। यही बाल्य संस्कार आगे चलकर उनके आध्यात्मिक जीवन की आधारशिला बने।



गुरु परंपरा

जगद्गुरु श्री बालप्रभुजी महाराज के प्रथम गुरु उनके परदादा परम श्रद्धेय श्री गोरेलाल पाराशर जी थे, जिन्होंने उन्हें धर्म, संस्कार एवं भक्ति का प्रारंभिक मार्गदर्शन प्रदान किया।

इसके उपरांत उन्हें वृंदावन धाम में महान संत परम पूज्य श्री गणेशदास जी महाराज “भक्तमाली जी” का सान्निध्य प्राप्त हुआ। उनके मार्गदर्शन में वेद, उपनिषद, पुराण, रामायण, श्रीमद्भागवत एवं अन्य वैदिक शास्त्रों का गहन अध्ययन किया। गुरु कृपा से उनका आध्यात्मिक व्यक्तित्व निरंतर विकसित होता गया।
Chat on WhatsApp Call Support Office
Robot Assistant
Get Support
ID Card Certificate
Donate
Call Now